तेतुलमारी में 8वीं की छात्रा की फंदे पर झूल_जाने से हुई मौत मौत का कारण का पता नहीं चल पाया है

तेतुलमारी में 8वीं की छात्रा की फंदे पर झूल_जाने से हुई मौत मौत का कारण का पता नहीं चल पाया है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तेतुलमारी पीएसटी 2 नंबर विस्थापित धौड़ा में 14 वर्षीया एक छात्रा फंदे पर झूल गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि स्वर्गीय जुगेश भुइँया की 14 वर्षीया रजनी नामक पुत्री ने अपने घर मे दुप्पटे से गले मे फंदा लगाकर झूल गयी, जिससे उसकी जान चली गयी. घटना के वक्त भाई टोटो चलाने व माँ शौच के लिये गयी थी. घर में अकेली छात्रा ने अपने गले मे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लोगों ने बताया कि 14 वर्षीया रजनी 28 जनवरी 2025 से आयोजित होने वाली आठवीं बोर्ड का परीक्षा देने वाली थी, जो परीक्षा जैक का अध्यक्ष नही होने के कारण कैंसिल हो गया था। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

About Author

error: Content is protected !!