
कतरास : सोनारडीह ओपी क्षेत्र के मेहताडीह के पास एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया. जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी.घटना से गुस्साए लोगों ने फोरलेन सड़क को जाम कर दिया है.बताया जाता है कि युवक दीपक सड़क पर चंदा काट रहा था. इसी दौरान उक्त घटना घटी.मृतक दीपक यादव टंडावारी का रहने वाला था। वह अन्य साथियों के साथ शिवरात्रि का चंदा काट रहा था। इसी दौरान ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर वहां से भाग निकला जो की गाड़ी न:…, RJ 26 GA 7349 लोगों ने गाड़ी का पीछा कर महुदा थाना क्षेत्र में ट्रेलर को पकड़ लिया गया !
युवक की हुई मौत की ख़बर सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अविवाहित था और चालक का काम किया करता था।
सड़क जाम: युवक की हुई मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और कतरास-मुहुदा फोरलेन में यातायात अवरूद्ध कर दिया। वे मृतक के आश्रित को मुआवजा, सड़क पर स्पीड ब्रेकर, ट्रकों की गति में अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे।
पिता ने दी शिकायत: मृतक के पिता शिव प्रसाद यादव ने सोनारडीह ओपी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा है कि दीपक मंदिर में कार्य कराने के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया। शिकायतकर्ता ने ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त, जबकि चालक को हिरासत में ले लिया है।
सुल्तान खान रिपोर्टर