कुंभ से लौटते समय दर्दनाक हादसा!, हजारीबाग के 6 श्रद्धालुओं की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

अयोध्या दर्शन के बाद घर लौट रहे थे सभी, जौनपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड स्थित कंडसार गांव के 6 लोगों की कुंभ से लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कंडसार से 11 श्रद्धालुओं का एक जत्था महाकुंभ स्नान के लिए गया था। सभी कुंभ स्नान के बाद अयोध्या दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी एनएच-731 पर उनकी टाटा सुमो को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में 6 की मौके पर मौत, 5 घायल

इस भीषण टक्कर में टाटा सुमो में सवार 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में 11 लोग सवार थे, जिनमें 2 पुरुष, 1 बच्चा और बाकी महिलाएं शामिल थीं। मृतकों में से एक महिला नवादा की और एक अन्य गांव की बताई जा रही हैं, जबकि बाकी सभी श्रद्धालु कंडसार गांव के ही निवासी थे।

पुलिस और प्रशासन मौके पर, घायलों का इलाज जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों का इलाज जौनपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है, जिसके बाद वे जौनपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

About Author

error: Content is protected !!