रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह – डुमरी के लटकट्टो-चैनपुर मधुबन थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर दिखा है, जहां सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के क्रम में पहले बाइक से जा टकराई इसके बाद पेड़ में टक्कर मार दी. जिससे स्कॉर्पियो पर सवार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि बाइक पर सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है.
टक्कर इतना जोरदार था कि स्कार्पियो सवार लोगों के शवों को निकालने के लिए पुलिस को कटर का इस्तेमाल कर घंटों में मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका है.
बाइक सवार अपने किसी साथी को पारसनाथ स्टेशन ट्रेन चढ़कर वापस छछंदो लौट रहे थे.
स्कॉर्पियो पर सवार मृतकों की पहचान मुंगेर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दरियापुर निवासी रहने वाले सोमेश चंद्रा, गोपाल कुमार, योगीडीह गुलाब कुमार और फूलचंद महतो के रूप में की गई.
वहीं, बाइक पर सवार मृतकों में मधुबन थाना इलाके के छछंदो निवासी बबलू कुमार टुडू तथा मधुबन थाना इलाके के धावाटांड निवासी हुसैनी मियां के तौर पर हुई है.