बच्चों को स्कूल पहुंचा घर लौट रही महिला से बाइकसवार अपराधियों ने की छिनताई, जांच मे जुटी पुलिस…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: धनबाद जिले में चेन स्नेचर एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं. ताज़ा मामला धनबाद के सरायढेला क्षेत्र की है जहाँ अपराधियों ने महिला के गले से सोने का चेन झपट कर फरार हो गए. महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस अपने घर हीरापुर लौट रही थी इसी दौरान चेन छिनतई की घटना घटी.
भुक्तभोगी महिला ने सरायढेला थाना ने शिकायत दर्ज करायी है. परिजन सचिन जायसवाल का कहना है कि आपराधी पल्सर पर सवार होकर आए थे. बाईक में नंबर प्लेट भी नहीं था. चेन झपटने के बाद अपराधी सरायढेला क्षेत्र के गोलबिल्डिंग की तरफ भाग निकले.सचिन ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने अपराधियों का पीछा भी किया परन्तु अपराधी बंदूक का भय दिखाया जिसके बाद और आगे पीछा नहीं कर पाय और अपराधी भाग निकलने में सफल रहे.