महाकुंभ स्नान कर पश्चिम बंगाल लौट रही बस धनबाद में दुर्घटनाग्रस्त, 12 से अधिक लोग घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद में कुंभ से स्नान कर पश्चिम बंगाल लौट रही बस दिल्ली-कोलकाता सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में 12 लोग घायल हो गए
धनबाद: महाकुंभ से स्नान कर पश्चिम बंगाल लौट रही एक बस धनबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बस में करीब 65 यात्री सवार थे. इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए. जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं. घायल सभी लोग पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर के रहने वाले हैं. प्रयागराज कुंभ में स्नान कर सभी घर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ है. सभी घायलों का इलाज धनबाद के SNMMCH अस्पताल में चल रहा है।
घटना को लेकर जानकारी देते बस यात्री
जिले के निरसा के तेतूलिया मोड़ पर दिल्ली-कोलकाता मार्ग में यह हादसा हुआ. बस की जोरदार टक्कर ट्रेलर से हुई, जिससे बस में सवार 65 यात्रियों में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. घायल यात्री सुबोचंद्र ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से सभी कुंभ स्नान के लिए गए थे. स्नान कर वापस लौट रहे थे. इस दौरान बस ने ट्रेलर में जाकर टक्कर मार दी, जिससे लोग घायल हो गए.
बस में करीब 65 यात्री सवार थे. घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. हादसे में शिकार हुए गाड़ी गणपति बस है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के द्वारा सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया. फिलहाल सभी सुरक्षित हैं, उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था में प्रशासन जुटी हुई है. दुर्घटनाग्रस्त बस को एनएचएआई के क्रेन की मदद से जब्त कर थाना लाया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में शुरू कर दी है।