महाकुंभ में अब तक 54 करोड़ ने अधिक लोगो ने डुबकी लगाई:साढ़े 7 लाख श्रद्धालुओं का इलाज हुआ; आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण आज आएंगे

प्रयागराज :-महाकुंभ में अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। 37 दिनों में 54 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। भीड़ के चलते रविवार देर रात नैनी नया ब्रिज, फाफामऊ जैसे क्षेत्रों में 10-12 किमी लंबी कारों की लाइन लगी रही।मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रोक दी गई है। इसके चलते संगम तक पहुंचने के लिए लोगों को 10-12 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। महाकुंभ में वीआईपी मूवमेंट बढ़ गया है। आज पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और एक्टर पवन कल्याण संगम में डुबकी लगाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाकुंभ में अब तक साढ़े 7 लाख श्रद्धालुओं का इलाज हो चुका है। इसके अलावा अब तक 4000 छोटे और 12 बड़े ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

वेंकैया नायडू और पवन कल्याण आज महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी- सुबह 8:25 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और संगम में डुबकी लगाएंगे।
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी- दोपहर 12:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। वे कुंभ स्नान और पूजन करेंगे।
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन- सुबह 10:35 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे महाकुंभ में डुबकी लगा सकते हैं।
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण- सुबह 10:40 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। वे त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी- दोपहर 3:55 बजे हेलिकॉप्टर से प्रयागराज आएंगे। महाकुंभ स्नान और पूजन करेंगे।
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू- दोपहर 2.05 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। संगम स्नान और पूजन करेंगे।
नॉर्वे के राजदूत एलिन स्टेनर- सुबह 8:55 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी। वे महाकुंभ के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
गोवा सरकार में मंत्री आर.एम. धवलीकर- 11:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और संगम में स्नान करेंगे
गोवा सरकार में मंत्री नीलकंठ आर. हलर्नकर- प्रयागराज पहुंचेंगे और महाकुंभ मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।

About Author

error: Content is protected !!