संत मैथ्यूज हाई स्कूल में 11वां वार्षिक महोत्सव

राजगंज | संत मैथ्यूज हाई स्कूल में 11वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, राजगंज थाना प्रभारी अलीशा अग्रवाल, चन्दन सिंह राजगंज, स्टेट बैंक के मैनेजर, विद्यालय के निर्देशक रबिन्द्र चंद्र दे एवं प्राचार्य राहुल कुमार दे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 9वीं की छात्राओं ने गणेश वंदना में नृत्य पेश कर की, जिससे सभी अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्य अतिथियों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया और बच्चों ने अपने हाथों से बनाए हुए स्वामी विवेकानंद की तस्वीर को भेंट किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतरीन डांस प्रस्तुत कर लोगों की खूब तालियां बटोरीं। नाटक के जरिये बाल मज़दूरी, अंधेर नगरी चोबट राजा, शिक्षक एवं छात्रों के बीज कक्षा पर विभिन्न नाटक प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन प्रिया कुमारी कक्षा नौवीं की छात्रा ने किया।

About Author

error: Content is protected !!