तिरुपति लड्डू विवाद: मिलावटी घी मामले में CBI SIT ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया

तिरुपति: सीबीआई के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू में कथित मिलावट के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशक विपिन जैन और पोमिल जैन, वैष्णवी डेयरी के अपूर्व चावड़ा और एआर डेयरी के राजू राजशेखरन के रूप में हुई है.एक अधिकारी ने रविवार देर रात पीटीआई को बताया, ‘चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दो लोग (बिपिन जैन और पोमी जैन) भोले बाबा डेयरी के हैं, अपूर्व चावड़ा वैष्णवी डेयरी के और (राजू) राजशेखरन एआर डेयरी के हैं.’

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के अनुसार एसआईटी जांच में घी आपूर्ति के हर चरण में गंभीर उल्लंघन का पता चला है. इसके कारण गिरफ्तारियां हुई. उन्होंने दावा किया कि वैष्णवी डेयरी के अधिकारियों ने मंदिर को घी की आपूर्ति के लिए एआर डेयरी के नाम से टेंडर हासिल किए और टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए फर्जी रिकॉर्ड बनाने में भी शामिल थे.

सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने खुलासा किया कि वैष्णवी डेयरी ने झूठा दावा किया था कि वह भोले बाबा डेयरी से घी प्राप्त करती है, जबकि अधिकारियों ने पाया कि डेयरी के पास मंदिर बोर्ड तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की मांग को पूरा करने की क्षमता नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने पिछले वर्ष नवंबर में तिरुपति लड्डू बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था.उन्होंने बताया कि टीम में केंद्रीय एजेंसी के दो अधिकारी, आंध्र प्रदेश पुलिस के दो अधिकारी और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का एक अधिकारी शामिल था. भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी और वाईएसआरसीपी के राज्यसभा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी सहित अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने 4 अक्टूबर के अपने आदेश में कहा था कि लड्डू बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल के आरोप की जांच एसआईटी करेगी.इसकी निगरानी सीबीआई निदेशक करेंगे. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सितंबर में दावा किया था कि राज्य में पिछली वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान तिरुपति लड्डू तैयार करने में पशु वसा का इस्तेमाल किया गया था, जिससे बड़े पैमाने पर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया था.वर्ष 2024 में दक्षिणी राज्य में एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान नायडू ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डू बनाने के लिए घटिया सामग्री और पशु वसा का इस्तेमाल किया. इन आरोपों ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा कर दिया…

About Author

error: Content is protected !!