छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद चलाये गये सर्च ऑपरेशन में 31 डेड बॉडी मिले। इसमें 11 वर्दीधारी महिला एवं 20 वर्दीधारी पुरुष शामिल हैं। वहीं जंगल से बड़े तादाद में हथियार मिले हैं। इसमें कुछ हथियार अत्याधुनिक भी हैं। मारे गये नक्सलियों की अबतक पहचान नहीं हो पाई है। वैसे आशंका है कि इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सली भी मारे गये हैं। यह मुठभेड़ बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के काकलेड एवं अन्नापुर के जंगलों में हुई। मद्देड़ एरिया कमेटी, तेलंगाना स्टेट कमेटी एवं नेशनल पार्क एरिया कमेटी के बड़े नक्सलियों के मूवमेंट की खबर पर पुलिस जंगल में घुसी थी। मुठभेड़ में DRG, STF एवं करीब सशस्त्र जवान शामिल थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!