झरिया में गौ वंश का सिर मिलने पर आक्रोश,जांच पड़ताल मे जुटी पुलिस…

झरिया में गौ वंश का सिर मिलने पर आक्रोश,जांच पड़ताल मे जुटी पुलिस…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: झरिया के धर्मशाला रोड स्थित मुख्य मार्ग पर गौ वंश का कटा सिर मिलने से सनसनी मच गई। इसके बाद वहां स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। मौजूद युवकों ने सड़क पर ईट पत्थर रख सड़क को जाम कर दिया। हालांकि सूचना झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले को नियंत्रण मे कर लिया। झरिया पुलिस द्वारा अवशेष को जप्त कर साथ ले गई। स्थानीय युवक सौरभ शर्मा ने बताया कि सुबह जब टहलने के दौरान देखा कि धर्मशाला रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप बीच सड़क पर बछड़े का कटा सिर पड़ा हुआ है। सौरभ ने आशंका जताई किसी असामाजिक तत्वों द्वारा इसे लाकर यहां फेक दिया ताकि आपसी भाईचारा खराब हो सके। लगातार ऐसी घटनाएं घट रही है जिसपर प्रशासन को संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाया जाना चाहिए ताकि आपसी सौहार्द बना रहे। वही मौके पर मौजूद झूलन सिंह ने भी कहा कि झरिया पुलिस को आसपास पर लगे सीसीटीवी कैमरे से जांच पड़ताल कर ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

हिन्दू धर्म में जिस गाय को माता का दर्ज़ा मिला है, जिनका हम दूध पीते है उनके साथ इस तरह का घृणित कार्य बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आज के इस कृत्य से साफ पता चलता है कि कुछ लोग सोची समझी साजिश के तहत आपसी सौहार्द बिगड़ने का गंदा काम कर रहा है। पुलिस को इसपर सख्त संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कारवाई करनी चाहिए। वही इस पूरे मामले को लेकर झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल जारी है, सीसीटीवी फुटेज समेत हर एक सबूत इकट्ठा कर आगे की कारवाई की जाएगी। कोई भी दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!