दिल्ली : आप से इस्तीफा देने वाले आठ विधायक शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होना है। इन विधायकों ने बीते कल आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार और भेदभाव का इल्जाम लगाते हुये पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कहते हैं इन सभी को आप से टिकट नहीं मिला था, जिसकी वजह से ये सभी नाराज चल रहे थे। वहीं, आम आदमी पार्टी का दावा है कि इन विधायकों पर भाजपा और कांग्रेस ने दबाव बनाया है। पार्टी से इस्तीफा देने वाले अधिकांश विधायकों के त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस्तीफा देने वाले में कस्तूरबा नगर से विधायक मदन लाल, पवन शर्मा (आदर्श नगर), भावना गौर (पालम), बीएस जून (बिजवासन), नरेश यादव (महरौली), गिरीश सोनी (मादीपुर), रोहित महरौलिया (त्रिलोकपुरी) और राजेश ऋषि (जनकपुरी) शामिल हैं। इनका दावा है कि पार्टी और उसके नेताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। जबकि वे वर्षों से ईमानदारी से काम कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!