बिहार में इडी की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर के तीन ठिकानों पर मारी रेड

गया: बिहार में ईडी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है और पुल निर्माण विभाग के इंजीनियर सुनील कुमार पर शिकंजा कसते हुए उनके तीन ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक पटना में एक और गया में दो जगहों पर एकसाथ ईडी ने छापामारी है। बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला आइएससंजीव हंस से जुड़ा हुआ है। फिलहाल ईडी की टीम गया के एक होटल में छापामारी है। ये होटल सुनील कुमार या उनके किसी रिश्तेदार का बताया जा रहा है। पिछले दिनों इडी ने आइएससंजीव हंस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पटना के स्पेशल कोर्ट में दो हजार पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। इसमें हंस और पूर्व आरजेडी विधायक गुलाब यादव समेत अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। जांच एजेंसी ने संजीव हंस पर बिहार सरकार और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में विभिन्न पदों पर रहते हुए भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति बनाने का आरोप लगाया। विदित है कि इडीकी टीम ने आइएससंजीव हंस के ठिकानों पर भी कई बार रेड मारी है। संजीव हंस बीते 18 अक्टूबर से न्यायिक हिरासत में हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!