पूर्व विधायक ने प्रेसवार्ता कर वर्तमान विधायक के चरित्र को उजागर करते हुये उनके हस्ताक्षर युक्त एग्रीमेंट पेपर भी दिखाया।

निरसा । शनिवार को गोपिनाथपुर प्रकरण में भाजपा द्वारा दिये जा रहे धरनास्थल पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने निरसा विधायक अरुप चटर्जी पर जम कर बरसी कहा कि विधायक का गोपिनाथपुर प्रकरण में उनका चरित्र उजगड हो चुका है । उन्होंने कहा कि अपने निजी स्वार्थ के लिये गोपिनाथपुर प्रकरण में घी डालकर कर वातावरण को विषाक्त बना दिया है । जेपीसीएल कम्पनी को लाने ,उसके साथ एग्रीमेंट खुद किया जबकि उस समय मैं विधायक थी । आज वही कम्पनी मालिक इनकी नजरों में खराब हो गया ? सिक्युरिटी इंचार्ज इन्ही का आदमी था आज उनको क्यों छोड़कर दूसरे पार्टी में क्यों गया ? आज वह भी खराब हो गया ? विधायक ने अपने आदमियों को रखने का लिस्ट दिया जिसमें गिरिडीह के लोग शामिल हैं । जंहा कम्पनी काम कर रही है वंहा के तीन पंचायतों को नियोजन दिए जाने की बात हुई थी । पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने विधायक अरुप चटर्जी के हस्ताक्षर युक्त एग्रीमेंट पेपर को दिखाते हुये कहा कि इनके हांथी जैसे दो दांत है दिखाने के अलग खाने के अलग । विधायक द्वारा 16 दिसम्बर की घटनां को अपने स्वार्थ के लिये उठाया गया कदम की घोर निंदा करते हुये भाई भाई को लड़ाने का काम बताया । पूर्व विधायक ने कहा कि तीन पंचायत को नियोजन देने की जंहा बात थी अगर निरसा विधानसभा के लोंगों को भी नियोजन मिलता है तो बात समझ मे आती है । गिरिडीह के लोग यंहा नियोजित होंगे ? वोट यंहा से लेंगे नियोजन के लिये दूसरे जिले के लोग आएंगे ? बेहतर होगा वे खुद गिरिडीह से चुनाव लड़ें । उन्होंने कहा कि गोपिनाथपुर कोलियरी में जेपीसीएल द्वारा 25 वर्षों तक काम चलने वाला प्रोजेक्ट है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला परिषद सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने पत्रकारों को जानकारी दी कि विधायक अरुप चटर्जी अपने स्वार्थ पूर्ति के लिये बेरोजगारों को बरगलाकर गोपिनाथपुर को अशांत ही नही किया लोंगों को आपस मे लड़ाने का काम किया है । उनकी हर चाल को हमलोग उजगड करेंगे । उन्होंने कहा आउट सोरसिंग में अभी 161 मजदूर कार्यरत हैं ।

प्रेसवार्ता में जीप सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह, प्रशांत बनर्जी,मुन्ना सिंह,दुख्खू बेग,सुजीत चंद्रा,गोपाल राय सहित बेरोजगार युवक व भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी ।

About Author

error: Content is protected !!