सिजुआ 10 नंबर में सीआईएसएफ ने छापामारी कर अवैध मुहाना को किया बंद

तेतुलमारी व जोगता थाना क्षेत्र में अवैध कोयले व लोहा का कारोबार जोरो पर,पुलिस मौन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास :-जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर में गुरुवार को कतरास क्षेत्र के सीआईएसएफ में छापामारी कर कोयले के अवैध मुहाने को बंद किया. यहां लंबे अरसे से अवैध कोयला का कारोबार किया जा रहा. यहां कोयला तस्कर डंके के चोट पर अवैध कोयला का उत्खनन कर रहे थे देखना है सीआईएसएफ के छापामारी के बाद यह मुहाना कितना दिन बंद रहता है या फिर खुल जाता है, चर्चा है कि यह छापामारी केवल आई वास है. छापामारी के बाद कोयला तस्करों की हेकडी गुम हो गई है.

वहीं दूसरी और तेतुलमारी थाना क्षेत्र में कमल का अवैध कोयले की माइंस डंके के चोट पर की जा रही है. यहां प्रतिदिन 5 से 7 गाड़ी निकला जा रहा है. कोयले की लगातार चोरी से केंद्र सरकार को राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है. केंद्र सरकार ने कोयले की रखवाली के लिए सीआईएसएफ को रखा है लेकिन कोयला चोरी को रोकने में पूरी तरह पुलिस विफल साबित हो रही है. चर्चा है कि यह वही सीआइएसएफ है जो हवाई अड्डे में एक सुई तक पार नहीं होने देते हैं. तेतुलमारी थाना क्षेत्र में कोयला चोरी सर चढ़कर बोल रहा है.

About Author

error: Content is protected !!