टुंडी: पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के बराकर नदी पार कर लगभग 40जंगली हाथियों के झुंड टुंडी क्षेत्र में घुसने से टुंडी के लोगों में दहशत है। जंगली हाथियों ने आने के साथ जमकर उत्पात मचा रहा है। हाथियों के झुंड ने रंगामटिया प्राथमिक स्कूल में चावल खा गये तथा सामानों को तोड़ फोड़ की। वहीं गांव में राजेन्द्र मुर्मू, मिरुलाल मुर्मू, अशोक मुर्मू, मोहनलाल मुर्मू के खेतों व खलिहानों में धान खाने की सूचना है। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगली हाथियों की इतनी बड़ी झुंड आने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठा रहें हैं। पूरा इलाका दहशत के साये में है। ग्रामीणों ने धनबाद उपायुक्त से मदद की गुहार लगाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!