मुंबई में तेज रफ्तार क्रेटा ने 4 साल के बच्चे को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

मुंबई :मुंबई में एक और दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की जान चली गई. वडाला इलाके में अंबेडकर कॉलेज (Ambedkar College) के नज़दीक शनिवार को एक तेज़ रफ़्तार हुंडई क्रेटा कार ने चार साल के आयुष लक्ष्मण किनवाडे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. कार चला रहा 19 वर्षीय संदीप गोले विले पार्ले का रहने वाला है. आयुष एक ग़रीब मजदूर परिवार का बच्चा था और फुटपाथ पर रहता था.पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक़्त हुआ जब आयुष फुटपाथ के पास खेल रहा था. तभी तेज़ रफ़्तार कार ने उसे टक्कर मार दी. पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है और दुर्घटना के अन्य कारणों का पता लगाने में जुटी है…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!