टंडवा थाना में पदस्थापित एएस आई पांच हजार रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एएसआई संगीता मिंज को देर शाम सिमरिया टंडवा रोड से की गई गिरफ्तारी
सिमरिया : अनुमंडल मुख्यालय के सिमरिया टंडवा रोड़ प्रियंका स्वीट के समीप टंडवा थाना में पदस्थापित एएसआई संगीता मिंज को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ 5 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार संगीता मिंज अपने वर्दी में थी और किसी केश के मामले में चतरा जा रही थी इसी बीच किसी केश का अनुसंधान करने के लिए संगीता मिंज ने पांच हजार रुपए की मांग की थी। भुक्तभोगी के आवेदन के आलोक में एसीबी ने पूर्व से संयोजित ट्रैक से घात लगा कर सिमरिया में मौजूद थे। जहां भुक्तभोगी द्वारा जैसे हीं पांच हजार रुपए रिश्वत दिया गया वैसे हीं एसीबी ने रंगे हाथ धर दबोच लिया । गिरफ्तारी के बाद संगीता को हजारीबाग अपने साथ ले गए। इधर रिश्वत में गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने पुष्टि की है। एसडीपीओ ने कहा है कि संगीता मिंज टंडवा थाना में दो वर्ष से एएसआई के पद पर कार्य कर रही थी। सिमरिया चौक के टंडवा रोड में फिल्मी स्टाइल के तरह गिरफ्तारी से सिमरिया के तमाम विभाग के कर्मियों में हड़कंप मचा है लोग दहशत में हैं।