महुदा सीआईएसएफ व भाटडीह पुलिस ने दामोदर नदी में की छापामारी, पांच टन कोयला जब्त

धनबाद: महुदा सीआईएसएफ एवं भाटडीह ओपी पुलिस की टीम ने गुरूवार को संयुक्त रूप से एक अभियान चलाकर दामोदर नदी किनारे चल रहे अवैध खदानों से लगभग पांच टन कोयला बरामद किया। टीम को देखते ही कोयला तस्करी में शामिल लोग कोयला छोड़कर वहां से फरार हो गये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाटडीह ओपी पुलिस ने कोयला भरा बोरा को ट्रेक्टर में लोड कर ओपी ले गयी। सीआईएसएफ की टीम ने बीसीसीएल से जेसीबी मंगाकर सभी अवैध खदानों की भराई कर दी। इस संबंध में ओपी प्रभारी अनिल कुमार मंडल ने बताया कि ग्रामीणों से बार बार सूचना मिल रही थी कि दामोदर नदी किनारे तस्करों द्वारा अवैध खदान चलाकर कोयला की तस्करी की जा रही है। उसी के आधार छापामारी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस संबंध में भाटडीह ओपी पुलिस के द्वारा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

About Author

error: Content is protected !!