स्लीपर बस में सो रहे थे लोग, जागने से पहले ही आग ने उन्हें अपने आगोश में
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जयपुर :-राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक पेट्रोल पंप के पास सीएनजी और एलपीजी से लदे दो ट्रकों में टक्कर हो गई. जिसके बाद लगी आग की चपेट में करीब 40 गाड़ियां आ गईं. इस हादसे में कई यात्रियों की जलकर मौत हो गई. जबकि करीब 37 लोग आग से बुरी तरह झुलस गए. जिन्हें सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर लिखे जाने तक अस्पताल में 5 शव हैं. फायर ब्रिगेड राहत और बचाव कार्य में जुटी है. आग की चपेट में यात्रियों से भरी एक बस भी आ गई. जिसके बाद भगदड़ मच गई. हादसा भांकरोटा इलाके के एक निजी स्कूल के पास हुआ है. जयपुर पुलिस ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. उनसे इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है- 9166347551, 8764688431,7300363636. जयपुर के DM जितेंद्र सोनी ने पुष्टि की है कि करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं. उन्होंने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा घायलों की जानकारी लेने SMS हॉस्पीटल पहुंचे हैं. उन्होंने SMS के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने मृतकों के परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है.