4 साल पहले मंडल कारा से फरार आरोपी को लोयाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंडल कारा से फरार आरोपी को लोयाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चार साल पहले 2021 में मंडल कारा से हो गया था देव कुमार भुइयां फरार

कतरास थाना में कांड संख्या 216 /2020 में रेफ़ केस में मिली थी बीस साल की कारावास

सेंद्रा भुइयां बस्ती से पुलिस ने दबोचा

लोयाबाद : लोयाबाद थाना पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब चार साल से फरार अपराधी को गुप्त सूचना मिलने पर सेंद्रा भुइयां बस्ती से पकड़ा।
लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि देव कुमार भुइयां को कतरास थाना में अंकित रेप कांड में कारावास की सजा हुई थी। मंडल कारा से देव कुमार भुइयां फरार हो गया था। फरारी के बाद भी देव कुमार भुइयां का कई अलग अलग थाने के कांड में संलिप्तता रही है।पहले हजारीबाग में होने की सूचना थी। 18 दिसंबर को सूचना मिली कि देव कुमार भुइयां सेंद्रा भुइयां बस्ती में आया हुआ है। तत्काल कार्रवाई करते हुए देव कुमार भुइयां को पकड़ा गया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About Author

error: Content is protected !!