लोकसभा में आज मंगलवर को वन नेशन, वन इलेक्शन बिल प्रतिस्थापित करने को लेकर वोटिंग हुई. बिल के पक्ष में कुल 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े. इस दौरान कोई भी सांसद गैर-हाजिर नहीं रहा. जान लें कि पहली बार लोकसभा में इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वोट डाले गये. हालांकि वोटिंग के बाद कुछ सांसदों ने आपत्ति जताई. इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिन्हें ऑब्जेक्शन है वे पर्ची दे दें. स्पीकर ने भी कहा कि हमने पहले ही कहा था कि अगर किसी सदस्य को लगे तो वह पर्ची के माध्यम से भी अपने वोट में संशोधन कर सकता है. वोटिंग से पहले स्पीकर ओम बिरला ने सभी को प्रक्रिया भी बताई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!