नशीली दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने वाली सामग्री को ना करें स्ट्रीम, केंद्र ने OTT प्लेटफॉर्म को किया आगाह

केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को नशीली दवाओं के प्रचार को लेकर आगाह किया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को कहा है कि नशीली दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने वाली सामग्री को अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम ना करें. कहा कि इस तरह की स्ट्रीमिंग के गंभीर परिणाम होते हैं, खासकर युवा और प्रभावशाली दर्शकों पर. आगे कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अगर बिना किसी डिस्कलेमर या यूजर्स वार्निंग के अनजाने में मुख्य नायक और अन्य अभिनेताओं के माध्यम से नशीली दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने वाली या ग्लैमराइज करने वाली सामग्री स्ट्रीम करते पाये जाते हैं, जो उन पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है. मंत्रालय ने चेताया है कि उन ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ संबंधित दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने को लेकर नियामक जांच भी हो सकती है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!