उत्तर भारत समेत पूरा देश शीत लहर की चपेट में है. उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड और घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का कहर बरपा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी. आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलेगी. वहीं मध्य भारत में अगले 2 दिनों तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी कमी आयेगी. हिमाचल प्रदेश में 16-20 दिसंबर तक और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद व पूर्वी राजस्थान में 16-22 दिसंबर तक शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में 16-20 दिसंबर तक, पश्चिमी राजस्थान में 16-22 दिसंबर तक, पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 दिसंबर को और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 दिसंबर को शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके प्रभाव से 17 और 18 दिसंबर को तमिलनाडु (पुंडुचेरी व कराईकाल) में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!