सूबे में हर 13वें घंटे एक महिला व लड़कियां होती हैं छेड़खानी की शिकार

रांची: झारखंड में इन दिनों स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सुर्खियों में है. इस मामले में सीएम ने खुद संज्ञान भी लिया था. जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी तरह झारखंड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में हर 13 वें घंटे एक महिला और लड़कियां छेड़खानी की शिकार होती हैं. झारखंड में साल 2024 के मई महीने से लेकर अक्टूबर महीने तक राज्य के अलग-अलग जिले में छेड़खानी के 330 मामले दर्ज हुए हैं. जिनमें गोड्डा, पलामू, रांची और जमशेदपुर जैसे जिले में छेड़खानी की सर्वाधिक घटनाएं हुई है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!