रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि आदरणीय बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक स्वरूप विजय सिंह जी के निधन की खबर से अत्यंत मर्माहत हूं. सौम्य और सरल स्वाभव के धनी आदरणीय विजय जी ने झामुमो परिवार और दुमका की जनता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था. उनका चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे. इस दुःख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!