सिनीडीह वर्कशॉप में हुई फायरिंग, अपराधी भागने में रहे सफल

सिनीडीह वर्कशॉप में हुई फायरिंग, अपराधी भागने में रहे सफल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाघमारा(धनबाद) मधुबन थाना क्षेत्र की उत्खनन कर्मशाला सिनीडीह में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों का एक दल घुसा गया लेकिन सीआइएसएफ के आने की भनक लगते ही वो सभी भाग निकले, भागने के क्रम में एक राउंड फायरिंग भी की गई। इस दौरान अपराधियों की एक पिस्टल घटना स्थल पर गिर गयी, जिसे सीआइएसएफ ने घटनास्थल से जब्त कर लिया है। उसे मधुबन पुलिस को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है शुक्रवार की रात आधा दर्जन अपराधियों ने कर्मशाला की 15 फीट ऊंची दो चहारदीवारी को साड़ी के सहारे फांदकर अंदर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया. ड्यूटी पर तैनात सीआइएसएफ के आर्म्सगार्ड को घटना की भनक मिलते ही • अपराधी सजग हो गये और बल के जवानों को रोकने के लिए फायरिंग की। चहारदीवारी में डबल सेंध के जरिये भागने में सफल हो गये.

इस संबंध में उत्खनन कर्मशाला के महाप्रबंधक कैलाश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अपराधियों ने चोरी की नीयत से दो दीवार में सेंध बनाकर लौह सामग्री की चोरी का प्रयास किया था. परंतु सुरक्षा प्रहरियों की सजगता के कारण विफल हो गये। मधुबन थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कांड अंकित किया गया है।

About Author

error: Content is protected !!