आका के हुक्म पर चलायी गोली, खुद हो गया जख्मी

रांची : रामगढ़ के गोला क्षेत्र में गुंडई करने पहुंचे एक शख्स को गोली लग गयी। गोली उसके खुद की बंदूक से चली थी। गोली उसके जांघ में लगी। इस शख्स का नाम सुरेंद्र गंझू बताया गया। जख्मी सुरेंद्र गंझू का इलाज फिलहाल रिम्स में चल रहा है। गोला थानेदार अभिषेक प्रताप ने बताया कि बीती रात इलाके में फायरिंग की गयी थी। इस फायरिंग में गोली चलाने वाला शख्स खुद जख्मी हो गया। गोली चलने की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी शख्स और उसके एक साथी को कस्टडी में ले लिया। उसने अपना नाम सुरेंद्र गंझू बताया। वहीं पुलिस को दिये अपने बयान में बोला कि वह कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह के लिया काम करता है। गोला थाना क्षेत्र में अपने ‘आका’ गैंगस्टर राहुल सिंह के नाम की हुकूमत कायम करने और दहशत कायम करने के मकसद से वह हवाई फायरिंग कर रहा था। इसी दरम्यान बैलेंस बिगड़ा और गोली उसके ही बायें जांघ में लग गयी। जख्मी हालत में उसे पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!