शादी समारोह में गये युवक की हत्या, तीन गोलियां दागी

समस्तीपुर : में एक शादी समारोह में गये युवक की हत्या कर दी गयी. यह घटना मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना अंतर्गत मोरवा आनंदपुर गांव में घटी. मारे गये युवक की पहचान मो महताब उद्दीन अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अमन के रूप में हुई है. दरअसल अमन अपने दोस्त के ममेरे भाई की शादी में जा रहा था. लेकिन वहां बारात पहले ही निकल गयी थी. जिसके बाद अमन अपने दोस्त के मामा घर पर खाना खाने के लिए रूका. उसी दौरान वहां बदमाशो ने उस पर तीन गोलियां चलाईं. एक गोली अमन को लग गयी. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इससे वहां अफरातफरी मच गयी .

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

ताजपुर थाना अध्यक्ष सनी कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस गांव में पहुंची और मारे गये युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के हवाले कर दिया गया गया. उन्होंने बताया कि मारे गये मोहम्मद अमन के भाई ने आपसी रंजिश में हत्या होने की बात कही है. हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी. वैसे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.

About Author

error: Content is protected !!