धनबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, खोखा बरामद

धनबाद: जिले में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछड़ी जाने वाले रास्ते में कंचन टॉकीज के समीप शव पाया गया है. स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पाकर बरवाअड्डा थाना के प्रभार में चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया गया. वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले में इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा एक शव मिलने की सूचना दी गई. इस सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. जहां देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है. अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के लोग भी शव को नहीं पहचान रहे हैं. इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में गोली लगने से मौत हुई है, क्योंकि युवक को गोली लगी है और उसके पास से खोखा भी बरामद हुआ है. युवक की उम्र करीब 40 के आसपास है.

वहीं, मामले को लेकर डीसीपी शंकर कामती ने कहा कि प्रथम दृष्टया में गोली मारकर एक युवक की हत्या करने की बात सामने आई है. युवक का शव बरामद किया गया है. युवक को दो गोली लगी है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई है. घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा. सभी थाना में घटना को लेकर सूचित कर दिया गया है ताकि शव की पहचान हो सके.

About Author

error: Content is protected !!