झारखंड :पलामू—एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को टारगेट कर फायरिंग की। गोली युवक की बांह में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। आनन-फानन में उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। वहां से इलाज के लिए उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। यह दुस्सहासिक वारदात पलामू के मेदिनीनगर के मुस्लिम नगर में हुई। युवक की पहचान मुस्लिम नगर के सद्दाम कुरैशी के रूप में हुई। वह कुछ दिन पहले ही चर्चित नमिता देवी के मर्डर केस में जेल से निकला है। आज सुबह जब वह अपने घर से बाहर निकल रहा था, तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। वहीं आसपास लगे CCTV की भी जांच की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!