सड़क पर दिखा भयानक मंजर! ब्रेक दबाने के बजाय दब गया बस का एक्सीलेटर और फिर…

SG बारवे मार्ग पर बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन उपक्रम (बेस्ट) की बस (Bus) ने सड़क पर पैदल चल रहे यात्रियों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई के कुर्ला पश्चिम में सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत (Death) की खबर है वहीं 49 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दरअसल SG बारवे मार्ग पर बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन उपक्रम (बेस्ट) की बस (Bus) ने सड़क पर पैदल चल रहे यात्रियों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने दी।

पुलिस के अनुसार बस अंधेरी की ओर जा रही थी, तभी कुर्ला पश्चिम में यह दुर्घटना हुई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि बस ने सोलोमन बिल्डिंग के आरसीसी कॉलम से टकराने से पहले 100 मीटर की दूरी पर 30-40 वाहनों को टक्कर मारी, जिससे इसकी परिसर की दीवार टूट गई।

बस ने नियंत्रण खो दिया और कुछ वाहनों को कुचल दिया। घायलों को कुर्ला में बीएमसी द्वारा संचालित भाभा अस्पताल और सायन अस्पताल सहित नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।

भाभा अस्पताल के डॉ पद्मश्री अहिरे ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। इनमें से दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया जबकि एक घायल की मौत भर्ती होने के बाद हुई।

DCP जोन 5 गणेश गावड़े ने बताया, बस चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

ब्रेक दबाने के बजाय दब गया एक्सीलेटर

वहीं शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने कहा कि दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना था।

उन्होंने बताया, “कुर्ला स्टेशन से रवाना हुई एक बस का ब्रेक फेल हो गया और चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। चालक घबरा गया और ब्रेक दबाने के बजाय उसने एक्सीलेटर दबा दिया और बस की गति बढ़ गई। वह बस को नियंत्रित नहीं कर सका और 30-35 लोगों को टक्कर मार दी।”

About Author

error: Content is protected !!