युद्ध स्तर पर चल रही है क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मति
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कतरास : तेतुलमारी गया पुल के समीप आज सुबह झामाडा का 14 इंची का पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सैकड़ों गैलन पानी बह गया। सूचना पाकर झामाडा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पानी का वाल्ब बंद कराया एवं उसकी जानकारी विभाग के वरीय अधिकारियों को दिया। सुचना पाकर झामाडा के अवर प्रमंडल पदाधिकारी कौशलेश यादव भी रेलवे गया पुल पहुंचे और क्षतिग्रस्त पाइप को देखा. वही श्री यादव ने बताया कि तेतूलमारी गया पुल के पास रेलवे का काम चल रहा था इसी दौरान 14 इंच की जलापूर्ति पाइप को जेसीबी के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिसमें 12 फुट पाइप पूरी तरह से डैमेज हो गई.जिसके कारण 2 दिनों के लिए सप्लाई पानी की आपूर्ति ठप रहेगी. वही श्री यादव ने बताया कि पाइप क्षतिग्रस्त होने के बाद भी रेलवे की ओर से कोई जानकारी झामाडा को नहीं दी गई एकाएक पानी बंद हो जाने के कारण उपभोक्ताओं की शिकायत पर पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि रेलवे गया पुल के पास पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है. जिसके कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया. पाइप मरम्मती का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है संभवतः लोगों को सोमवार तक पानी मिल सकता है. उन्होंने परेशानी के लिए उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया. श्री यादव ने रेलवे से अनुरोध किया की कार्य के पूर्व इसकी जानकारी देनी चाहिए थी. मगर उनकी ओर से जानकारी नहीं दी गई. इधर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से तेतुलमारी सुभाष चौक, जिरो सीम कालोनी, पांडेडीह बाजार, नया मोड़, सिजुआ मोड, अंगारपथरा आदि जगहों मे जलापूर्ति ठप हो गया।