अंतिम समय में मथुरा महतो का कटा पत्ता, गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद को कैबिनेट में मिली एंट्री 

रांची :गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत झामुमो, कांग्रेस व राजद के 11 विधायक हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बन गए हैं। गुरुवार को दोपहर राजभवन में राज्यपाल ने इन सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चार बार टुंडी के विधायक रहे मथुरा प्रसाद महतो को कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी। अंतिम समय में उनका नाम काटकर गोमिया के झामुमो विधायक योगेंद्र प्रसाद को मंत्री बना दिया गया। सुदिव्य सोनू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाते हैं। कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा उप चुनाव में उतारने की रणनीति उनकी ही थी। साेनू गिरिडीह से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।

About Author

error: Content is protected !!