जमशेदपुर में पिछले दिनों जुगसलाई थाने में स्कूटी चोरी का मामला दर्ज होने के बाद जांच में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां तीन मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी सहित चार और अन्य चोरी के वाहन बरामद किया गए है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए आरक्षी अधीक्षक नगर ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों में एक के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है। जहां पुलिस चोरी के जब्त बाइकों के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रही है। बताया जा रहा है कि चोर चोरी के इन वाहनों का सौदा करने की फिराक में थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!