कुएं से मिला छात्रा का शव,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

झारखंड के लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में आज सुबह 11वीं कक्षा की छात्रा का शव मिलने से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया गया। जानकारी के अनुसार चंदवा थाना क्षेत्र में आज सुबह इलाके के एक कुएं से एक छात्रा का शव बरामद होने के बाद मृतिका के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ NH 99 और 75 को करीब डेढ़ घंटा तक जाम रखा। इस बीच लोगों के द्वारा हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी के साथ-साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी की मांग करने लगे। जबकि स्थानीय सीओ सह दण्डाधिकारी जय शंकर पाठक ने सड़क जाम करनेवाले लोगों से बात करके उनकी मांगो पर विचार करने और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर कही NH 99 और 75 को जाम मुक्त कराया जा सका। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गयी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!