मीटी के ढेर में दबकर चार बच्चियों की मौत

बक्सर: मिट्टी के ढेर में दबकर चार बच्चियों की मौत हो गई. घटना राजपुर थाना क्षेत्र स्थित सरेंजा राजकीय बुनियादी विद्यालय के पास की है. इसमें एक बच्ची को बचाया गया है, जो इलाजरत है. मृत बच्चियों के नाम नयनतारा कुमारी, सालिनी कुमारी, शिवानी कुमारी और संजू कुमारी हैं. बताया जाता है कि सरेंजा बुनियादी विद्यालय के पास पुराने मिट्टी के टीले मौजूद हैं. ये बच्चियां घर के काम के लिए मिट्टी लाने गई थीं. सभी टीले के पास मिट्टी को खोद रही थीं, तभी टीला भरभरा कर उन पर गिर पड़ा. इसमें पांचों बच्चियां दब गईं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तभी आसपास के लोगों ने हल्ला कर लोगों को बुलाया. सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने चार बच्चियों की मौत की पुष्टि कर दी. जबकि एक इलाजरत है. घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मिट्टी का टीला बहुत पुराना था. जिसके नीचे मिट्टी खोदने से वह और गहरा हो गया था. आज पांच बच्चियां मिट्टी लाने के लिए गईं थीं. टीले के पास मिट्टी खोदने के समय ही इसका हिस्सा उन पर गिर गया. जिसमें सभी दब गईं.

About Author

error: Content is protected !!