हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,फरार चल रहे दो अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार  

जमशेदपुर पुलिस ने परसुडीह थाना अंतर्गत विगत 15 नवम्बर को हुए अभिषेक हेमब्रम हत्याकांड मामले मे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। वही मामले के संबंध में एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि निजी दुश्मनी के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। आपको बता दे कि इस मामले मे संलिप्त राजेश कर्मकार ने पहले ही आत्म समर्पण कर दिया था। वही पुलिस की टीम ने जांच के आधार पर मामले मे संलिप्त और दो अभियुक्त रौशन हेमब्रम और भोला होनहागा को ओड़िसा के क्योंझर से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। पुलिस ने इनके पास से घटना मे प्रयुक्त दो देसी कट्टा,एक मोटरसाईकल,दो मोबाइल बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!