अतिक्रमण के खिलाफ चला नगर निगम का बुलडोजर, कई दुकानें ध्वस्त

धनबाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास :- गुहीबांध तालाब के पास किये गये अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने से हड़कंप मच गया. यहां चार दुकानों को ध्वस्त किया गया.इसके बाद टीम कतरास बाजार पहुची.यहां एक दीवार व चूल्हा को ध्वस्त किया गया.यह देख चेंबर के अध्यक्ष उदय वर्मा व विष्णु चौरसिया ने विरोध कर पहले नोटिस देने को कहा.जिसके बाद टीम वापस लौट गई.नगर प्रबंधक साबिर आलम एवं धनबाद नगर निगम इंफोर्समेंट टीम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि गुहीबांध के बाद राजा तालाब एवं कतरास हटिया से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा. जिसकी सूचना अनाउंसमेंट करके दे दी जाएगी.

About Author

error: Content is protected !!