निरसा में विजय जुलूस के दौरान भाजपा व माले समर्थन भिड़े, जिप सदस्य के पति घायल।

हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे भाजपाई : अरूप चटर्जी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा थाना क्षेत्र के पोद्दारडीह गांव में रविवार की रात भाजपा और माले समर्थकों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट में जिला परिषद सदस्य दीपावली रोहिदास के पति विश्वनाथ रविदास घायल हो गए. उनकी बाई आंख पर गहरी चोट लगी है. यह वारदात भाकपा माले के विजय जुलूस के दौरान हुई. घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना प्रभारी और एमपीएल ओपी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया. खबर मिलते ही निरसा के नवनिर्वाचित विधायक अरूप चटर्जी अपने समर्थकों के साथ एमपीएल ओपी पहुंचे और घटना की जानकारी ली.घायल विश्वनाथ रोहिदास ने देर रात आपी में लिखी शिकायत दर्ज कराई है. घटना की निंदा करते हुए अरूप चटर्जी ने कहा कि पूर्व विधायक अर्पणा सेन गुप्ता हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं. बौखलाहट में उनके समर्थक गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं।

चुनाव जीतने के साथ ही माले की गुंडागर्दी शुरू:अपर्णा।

निरसा।इस बीच घटना के बाद पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. मार-पीट की घटना की निंदा करते हुए अर्पणा ने कहा कि चुनाव जीतते ही माले की गुंडागर्दी शुरू हो गई है. मेरे घर के सामने डीजे बजाकर जुलूस निकल रहा था. इसी बीच ग्रामीणों से नोकझोंक हुई. अब मामले को तूल देककर निरसा की शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी रात में डीजे बजाया गया. आखिर मेरे घर के सामने जुलूस निकालने की अनुमति किसने दी इसकी जांच होनी चाहिए।

About Author

error: Content is protected !!