अपने ही घर में परिवार को बंधक बनाकर अपराधियों ने साढ़े तीन लाख के जेवर सहित डेढ़ लाख नकद लूटा 

धनबाद : चिरकुंडा : कालूबथान ओपी क्षेत्र के खोकरापहाड़ी गांव के उत्तम गोराई के घर में अपराधियों ने सिढी के रास्ते घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर राशन दुकान एवं घर से डेढ लाख नकद सहित से साढे तीन लाख रूपए के जेवरात लूटकर चलते बने। इस संबंध में भुक्तभोगी उत्तम गोराई ने कालूबथान ओपी मे लिखित शिकायत दर्ज कराई। अपने शिकायत में कहा कि रविवार रात हम सब परिवार खाना खाकर सो गए। रात के करीब डेढ़ बजे छत के रास्ते पांच की संख्या में अपराधी घर में सीढी के रास्ते घुस गए।घर में घुसते ही अपराधियों ने पहले गृह स्वामी उत्तम गोराई को लाठी से मारकर घायल कर दिया। उसके बाद एक अपराधी ने कट्टा दिखाकर उत्तम व उसकी पत्नी बोती वाला गोराई एवं पुत्र भागवत गोराई को एक करे में बंधक बना लिया।अन्य चार अपराधी लाठी एवं चाकू से लैस थे। सभी अपराधी कमरे में जाकर लूट पाट करने लगे। सभी अपराधियों का उम्र 25 से 35 साल के बीच का था। सभी अपराधी बांग्ला एवं हिन्दी में बात कर रहे थे।अपराधियों ने करीब 45 मिनट तक लूट पाट करते रहे। अपराधियों ने दुकान के गल्ला में रखा डेढ़ लाख रुपये एवं घर के कमरे में रखा सोने का बाली दो जोड़ी, हांथ का कंगन दो जोड़ी, चांदी के बिछी,पायल,ताबिज, हांथ का वाला कुल 250 ग्राम कुल मिलाकर साढ़े तीन लाख रुपये का जेवरात लूट कर मुख्य दरवाजे से निकलकर चले गये।जाते जाते घर मे मौजूद दो मोबाइल भी तोड़ दिया। बाद में गृह स्वामी 100 नम्बर पर डायल किया तो कालूबथान पुलिस लगभग रात के तीन बजे मेरे घर पहुंचे। हमने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!