होटल पटियाला रणक्षेत्र में हुआ तब्दील..होटल कर्मी हुए घायल..पुलिस पहुंच हालात को किया काबू …
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: नशे में धुत्त दर्जनों की संख्या में आए मनचले युवकों ने रविवार की देर शाम चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित होटल पटियाला को रणक्षेत्र में तब्दील कर दिया । युवकों ने लाठी डंडों से लैश होटल संचालक के साथ साथ होटल के कर्मियों के साथ जमकर मारपीट किया साथ ही वहां रखे कुर्सी और टेबल को तोड़ पूरी तरह नष्ट कर दिया ..
हालांकि चिरकुंडा पुलिस और कुमारधुबी पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात को काबू किया । उसके बाद मनचले युवक वहां से भागने में सफल हो गए। जबकि उनमें से एक चिरकुंडा पुलिस की गिरफ्त में बताया जा रहा है । चिरकुंडा पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।जानकारी के अनुसार होटल बुकिंग के नाम पर कुछ युवक मुगमा और निरसा से आए थे लेकिन नशे में रहने के कारण और आईडी नहीं दिए जाने के कारण होटल संचालक ने कमरा देने से मना कर दिया । जिसके बाद गुस्साए युवकों ने कुछ देर बाद दर्जनों की संख्या में होटल पटियाला पहुंच जमकर मारपीट एवं तोड़फोड़ किया साथ ही पत्थरबाजी भी किया । इधर घटना की खबर पाकर चिरकुंडा और कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची तब तक पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो चुका था ..
पुलिस को शांत कराने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। खुद चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय और कुमारधुबी ओपी प्रभारी पंकज कुमार पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे । हालांकि पुलिस के समक्ष ही मारपीट एवं पत्थरबाजी की घटना चल रही थी । बाद में सीआईएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे उसके बाद हालात पर काबू पाया गया ।इधर होटल संचालक मनबीर ने बताया की कुछ युवक नशे की हालत में होटल पहुंच रूम देने की बात कर रहे थे । हमने जब रूम देने से मना किया तो वो सभी मारपीट पर उतारू हो गए और हमारे कर्मियों के साथ साथ मेरे साथ भी मारपीट किया गया और होटल में जमकर तोड़फोड़ किया..
वहीं चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय ने बताया की जानकारी मिली की यहां कुछ युवक आकर मारपीट की घटना को अंजाम देने का काम किया है। खबर पाकर पहुंचे तब तक सभी भाग चुके थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। किसी भी कीमत पर बक्शे नहीं जायेंगे…