सीएम ने लिया संज्ञान, हरदोई में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत….

UttarPradesh :  यूपी के हरदोई जिले में आज सोमवार की अहले सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मल्लावां थाना क्षेत्र स्थित गोराई चौराहे पर बोलेरो और एक निजी बस की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनियंत्रित होकर बोलेरो में बस में मारी टक्कर

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि गोराई चौराहे के पास कानपुर से शादी समारोह से वापस लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर बारातियों को लेकर लौट रही एक बस से टकरा गयी. इस भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बस और बोलेरो में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी. पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घायलों को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ हायर किया गया है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

 

About Author

error: Content is protected !!