
धनबाद : मैथन डैम घूमने आए धनबाद के तीन युवक डैम में नहाने के दौरान डूब गए थे। जिसके बाद से डैम में डूबे युवकों की काफी खोजबिन के बाद गुरूवार को दो युवकों का शव बरामद कर लिया गया। वहीं एक और साथी युवक की खोजबीन जारी है। लेकिन स्थानीय लोगों को सफलता नहीं मिली है। वहीं डूबे हुए युवकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जिन युवकों के शव मिले है। उनमें धनबाद मनईटांड़ के युवराज व धनबाद बरमसिया टीसी कंपाउड के रहने वाले जैद अहमद का शव बरामद हो चुका है। वहीं गद्दी मुहल्ला नया बाजार असलम गद्दी वाला का बेटा नायाफ का शव नहीं मिला है। वहीं स्थानीय गोताखोरों, मैथन पुलिस व सीआईएसएफ का प्रयास जारी है।
स्थानीय गोताखोर तीसरे शव को खोजने का प्रयास कर रहे है। बताया जा रहा है कि छह दोस्त धनबाद से मैथन डैम घूमने आए थे। इनके साथ लकी, ईशान व तकदीर आलम भी नहाने डैम में उतरे। पहले युवराज नामक युवक डूहने लगा। जब वह शोर मचाने लगा। उनके दो अन्य साथी भी डूबने लगे। देखते देखते तीनों युवक गहरे पानी में डूब गए। वहीं उसके तीन साथी ईशान आलम, लकी व तकदीर आलम किसी तरह जान बचाकर डैम से निकल सके। बाद में तीनों युवक वहां अपने अपने घर चले गए। इसी स्थान प पहले भी चाल युवक डूब चुके है। उक्त स्थान को डेंजर जोन से जाना जाता है। फिर भी वहां डीवीसी द्वारा सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके कारण उक्त स्थान पर बार बार दुर्घटना हो रही है।