हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, अब तक 5 लोगों की मौत; 2 दर्जन से अधिक घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हजारीबाग न्यूज़:-बरकट्ठा के गोरहर थाना के पास जीटी रोड पर सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि दर्जनों लोगों की स्थिति गंभीर है. मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकता है.आज सुबह कोलकाता से बिहार जा रही वैशाली नामक यात्री बस अनियंत्रित होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. हादसे में बस पर सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से दबकर और कटकर मौत हो गई. जबकि बस पर सवार एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें तीन-चार लोग की स्थिति नाजुक बनी हुई है.गोरहर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ और ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गये. सभी लोगों ने सड़क पर पलटी बस की खिड़की और दरवाजे को तोड़कर एक-एक कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला.