धनबाद में चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदान कर्मी की हुई मौत

दुखद: धनबाद में चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदान कर्मी की हुई मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: धनबाद में चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदान कर्मी कार्तिक घोष (56 वर्ष) की मौत मंगलवार को हो गई. वह मंगलवार को निरसा पॉलिटेक्निक स्थित डिस्पैच सेंटर में ईवीएम कलेक्ट करने के लिए गए हुए थे. इस दौरान उनको बेचैनी हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़े. जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिस वजह से उनकी जान गयी.

रास्ते में ही तोड़ दिया दम:
मतदान कर्मी कार्तिक घोष की तबीयत बिगड़ने के बाद धनबाद के निरसा पॉलिटेक्निक में तैनात मेडिकल टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद 108 एंबुलेंस के जरिये उन्हें धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कैसे घटी घटना:
घटना के संबंध में बताया जाता है कि चसनाला सेल में कार्यरत कर्मी कार्तिक घोष मतदान के लिए जरूरी सामग्री तैयार करवा रहे थे. इस दौरान अचानक उनके छाती में दर्द उठा. इसके बाद वह घटनास्थल पर ही गिर गये. वह पहले से ही हार्ट के मरीज थे. कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल हो था. डिस्पैच सेंटर पर मौजूद अन्य कर्मियों ने उन्हें निरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी.

About Author

error: Content is protected !!