2.41 लाख रुपये जब्त, चिरकुंडा इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर तीन वाहनों से….

Maithon/Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले वाहनों की जांच तेज कर दी है. झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर चिरकुंडा इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर मंगलवार को एसएसटी की टीम व चिरकुंडा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान तीन अलग-अलग वाहनों से कुल 2.42 लाख रुपये जब्त किए हैं. सुबह में चेकपोस्ट पर एक पिकअप वैन की तलाशी ली गई, तो उस पर सवार व्यवसायी मंजूर खान के पास से एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए. मंजूर खान पश्चिम बंगाल से बलियापुर जा रहा था. वहीं, झारखंड से पश्चिम बंगाल के कुल्टी जा रही दूसरी पिकअप वैन के चालक जीतेंद्र तांती के पास से 56 हजार रुपये बरामद किए गए. एक अन्य वाहन पर सवार व्यक्ति मो. सफदर के पास से 85 हजार रुपये नकद जब्त किए गए.मो. सफदर पश्चिम बंगाल से बोकारो जा रहा था. इस तरह एसएसटी व चिरकुंडा पुलिस ने तीनों वाहनों से कुल 2.41 लाख रुपये जब्त किए हैं. जब्त रकम की जांच की जा रही है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!