Bhopal : गुजरात के गोधरा कांड को लेकर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट चर्चा में है. प्रधानमंत्री मोदी इस फिल्म (द साबरमती रिपोर्ट) की तारीफ चुके हैं. पीएम ने फिल्म देक कर कहा कि गोधरा कांड का सच सामने आया. खबर है कि अब मध्य प्रदेश भाजपा के सांसद और विधायक अपने क्षेत्रों में लोगों को यह फिल्म दिखायेंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डॉ मोहन यादव ने मंत्रियों और सांसदों से फिल्म देखने की अपील की
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव घोषणा की है कि द साबरमती रिपोर्ट को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया जायेगा. कहा कि द साबरमती रिपोर्ट काफी अच्छी फिल्म है और मैं भी इसे देखने जा रहा हूं. उन्होंने अपने मंत्रियों और सांसदों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि हम इस फिल्म को टैक्स फ्री करने जा रहे हैं.
गुजरात के गोधरा कांड पर बनी है फिल्म
निर्माता एकता कपूर ने 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के कोच में आग लगाये जाने के बाद हुए दंगों पर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट बनाई है. फिल्म 15 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गयी है. इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म में विक्रांत मैसी ने महत्वपूर्ण रोल निभाया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए एक्स पर लिखा है कि अच्छी बात है कि उसकी सच्चाई सामने आ रही है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें. एक फेक नैरेटिव (झूठी कहानी) सीमित समय तक ही चल सकता है.
अमित शाह ने भी की सराहना
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने द साबरमती रिपोर्ट की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि एक शक्तिशाली ईकोसिस्टम कितनी ताकत से प्रयास करता है, लेकिन वह सच को हमेशा के लिए अंधेरे में छिपा नहीं सकता. शाह ने आगे लिखा, फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने अतुलनीय साहस के साथ इस ईकोसिस्टम को नकारा है.