फिजियोथैरेपी कराने जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या,एक घायल….

फिजियोथैरेपी कराने जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या,एक घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड: जमशेदपुर में चुनाव संपन्न होने के बाद अपराध की घटनाएं बढ़ गई है। उलीडीह में युवक की हत्या के बाद टेल्को में भी बिरसा नगर के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने बिरसानगर निवासी सुनील सिंह (44) को उस वक्त गोली मारी जब वे फिजियोथैरेपी कराने साकची की ओर जा रहे थे। वही घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे,जिसके बाद सुनील को टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना में सुनील के साथी गुलशन भी घायल हो गए है,जो अपना इलाज वही करा रहे है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि सुनील कनवाई को बाहर भेजने का काम करते थे। आज सुबह 11 बजे वह फिजियोथैरेपी के लिए घर से गुलशन के साथ स्कूटी से निकले थे। तभी तार कंपनी सीटू तालाब के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!