पुलिस पिकेट के समीप की फायरिंग,नक्सलियों ने

Chandwa (Latehar) : नक्सलियों ने लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. प्राप्त सूचना के अनुसार, नक्सलियों ने थाना क्षेत्र के अमझरिया पुलिस पिकेट के समीप गुरुवार की देर शाम पांच राउंड फायरिंग की. जवाब में पुलिस की ओर से भी एक राउंड फायरिंग की सूचना है. ज्ञात हो कि चंदवा थाना क्षेत्र में पिछले करीब दो वर्ष से कोई नक्सली घटना नहीं हुई है. इससे लग रहा था कि अब क्षेत्र से नक्सलियों का सफाया हो गया है. लेकिन गुरुवार शाम की घटना के बाद उनकी मौजूदगी का एहसास अभी भी क्षेत्र में हो रहा है. हालांकि थाना पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!